Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 24 नवंबर। जनपद में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना चन्दपा पुलिस को सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को 30 क्वार्टर अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के आदेशानुसार चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सादाबाद के निकट पर्यवेक्षण में थाना चन्दपा पुलिस ने आज यह कार्रवाई की। पुलिस ने अभियुक्त को ग्राम परसारा से पूरन सिंह इंटर कॉलेज जाने वाले बम्बे के रास्ते से गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 30 क्वार्टर देशी शराब बरामद हुई।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अंकित पुत्र राजेंद्र गुप्ता के रूप में हुई है। वह वर्तमान में ग्राम कलवारी, थाना कोतवाली हाथरस का निवासी है तथा मूल रूप से पुरदिलनगर, थाना सिकंद्राराऊ, जनपद हाथरस का रहने वाला है। पुलिस ने गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध में थाना चन्दपा पर मु0अ0सं0 258/26, धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया है। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में थाना चन्दपा के प्रभारी निरीक्षक ओमप्रकाश सिंह मय पुलिस टीम शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page