
हाथरस 24 नवंबर। मेंडू रोड स्थित द कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल में खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में उत्साह का माहौल रहा। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं को अपनी खेल प्रतिभा और कौशल प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। उद्घाटन अवसर पर ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय ने सभी छात्र-छात्राओं को खेलकूद प्रतियोगिता के आयोजन की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेलकूद बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खेलों से विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास, टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों से खेल भावना के साथ प्रतियोगिताओं में भाग लेने का आह्वान किया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य मुकेश शर्मा, रूबी उपाध्याय, मीना अरोरा, शालिनी शर्मा, नम्रता सिंघल, प्रज्ञा गुलाटी, दीपाली, कुमुद वार्ष्णेय, संगीता सेंगर, धर्मेश शर्मा, तरुण शर्मा सहित विद्यालय के अन्य शिक्षक एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।










