Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 23 नवंबर। श्री रामेश्वरदास अग्रवाल कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, में प्राचार्या प्रो. मंजु वर्मा के कुशल दिशा-निर्देशन में रोड सेफ्टी क्लब एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के अंतर्गत विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि एसपी ने छात्राओं को संबोधित करते हुए यातायात नियमों के पालन के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। यातायात नियमों की अनदेखी सड़क दुर्घटनाओं का प्रमुख कारण बनती है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को वाहन चलाते समय हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करना चाहिए और यातायात नियमों का पूरी गंभीरता से पालन करना चाहिए।

उन्होंने छात्राओं को हेल्पलाइन नंबर 1076 की जानकारी देते हुए उसके उपयोग के बारे में भी बताया। साथ ही अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने के साथ-साथ नागरिक कर्तव्यों का निर्वहन करने का संदेश दिया। व्याख्यान के उपरांत एसपी ने छात्राओं एवं उपस्थितजनों को यातायात नियमों का पालन करने तथा जानवरों के प्रति दया भाव रखने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम को सफल बनाने में राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. शशि का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम से संबंधित जानकारी प्रतिवेदन समिति प्रभारी कु. नेहा यादव एवं डॉ. प्रियंका सरोज द्वारा उपलब्ध कराई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page