Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 23 नवंबर। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में शासन द्वारा संचालित विशेष अभियान के अंतर्गत आज थाना एएचटीयू पुलिस टीम द्वारा बाल विवाह रोकथाम एवं जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान बांग्ला पीजी कॉलेज, में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर छात्र-छात्राओं को बाल विवाह के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को बताया गया कि बाल विवाह बच्चों की शिक्षा, उज्ज्वल भविष्य और उनके सर्वांगीण विकास में बाधक है। इससे सामाजिक, शैक्षणिक और स्वास्थ्य संबंधी कई गंभीर समस्याएं उत्पन्न होती हैं। पुलिस टीम ने समझाया कि बाल विवाह जैसी कुप्रथा को रोकना केवल प्रशासन ही नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं को बाल विवाह के विरुद्ध जागरूकता संबंधी पम्पलेट भी वितरित किए गए।

पुलिस टीम ने विद्यार्थियों को प्रेरित किया कि यदि उनके आसपास कहीं बाल विवाह होने की जानकारी मिलती है तो तत्काल संबंधित पुलिस थाने या हेल्पलाइन नंबर 1098 अथवा 112 पर सूचना दें। इसके साथ ही आमजन से भी अपील की गई कि नाबालिगों के विवाह को रोकने में पुलिस-प्रशासन का सहयोग करें और ऐसी किसी भी घटना की जानकारी तत्काल पुलिस या संबंधित हेल्पलाइन पर उपलब्ध कराएं। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों एवं आमजन में बाल विवाह के प्रति जागरूकता पैदा करना और समाज को बाल विवाह मुक्त बनाने की दिशा में प्रभावी जनसहभागिता सुनिश्चित करना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page