Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 23 नवंबर। जिला खेल कार्यालय की ओर से 23 नवंबर को स्पोर्ट्स स्टेडियम, में जिला स्तरीय ओपन महिला वर्ग खो-खो का चयन एवं ट्रायल आयोजित किया गया। उप क्रीड़ा अधिकारी काशी नरेश यादव एवं सुमन द्वारा खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर चयन प्रक्रिया पूरी की गई। इसमें भावना, राखी, भूमि, लेखनी, अंजली, प्राची सिंह, वंदना, राधिका शर्मा, नंदिनी और वंदना भारद्वाज का मंडलीय चयन ट्रायल के लिए चयन किया गया। वहीं तरन्नुम और पूजा कुमारी को आरक्षित खिलाड़ी के रूप में शामिल किया गया है। चयनित खिलाड़ी 24 नवंबर को अहिल्याबाई होल्कर स्पोर्ट्स स्टेडियम, अलीगढ़ में आयोजित मंडलीय चयन एवं ट्रायल में प्रतिभाग करेंगी। इस अवसर पर दीपा कश्यप और असलम खान भी उपस्थित रहे। जिला खेल कार्यालय की ओर से चयनित खिलाड़ियों को मंडलीय ट्रायल के लिए शुभकामनाएं दी गईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page