Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

smart

हाथरस 22 नवम्बर । थाना हाथरस गेट क्षेत्र की रहने वाली एक विधवा महिला ने अपने पड़ोसियों पर 3 लाख 52 हजार रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि उसने पड़ोसियों को 3 लाख 25 हजार रुपये नकद अमानत के तौर पर दिए थे, जबकि उसके दिवंगत पति ने भी पहले 27 हजार रुपये उनके खाते में ट्रांसफर किए थे। थाने और पुलिस अधीक्षक से शिकायत के बावजूद रिपोर्ट दर्ज नहीं होने पर महिला ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है।

चित्रगुप्त नगर निवासी कीर्ति अग्रवाल पत्नी स्वर्गीय अंकित अग्रवाल ने न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनके पति की मृत्यु 29 अप्रैल 2022 को हो गई थी। उस समय वह गाजियाबाद के इंदिरापुरम स्थित ज्ञानखंड-एक के प्लॉट नंबर 143 में रहती थीं। पति की मृत्यु के बाद ससुरालीजनों से उनका विवाद हो गया और फ्लैट पर कब्जे का प्रयास भी किया गया।

हिला के अनुसार, इसी दौरान उन्होंने अपने पड़ोस में रहने वाले प्रमोद सिंह और उनकी पत्नी मीता सिंह को 3 लाख 25 हजार रुपये नकद अमानत के तौर पर दिए थे। इसके अलावा उनके पति अंकित अग्रवाल ने भी पूर्व में प्रमोद सिंह के बैंक खाते में 27 हजार रुपये ट्रांसफर किए थे। इस तरह कुल 3 लाख 52 हजार रुपये दोनों को दिए गए थे। आरोप है कि महिला की विधवा और लाचार स्थिति का फायदा उठाते हुए दोनों की नीयत बदल गई। शुरुआत में वे रुपये लौटाने को लेकर टालमटोल करते रहे और अब फोन तक नहीं उठा रहे हैं। महिला का आरोप है कि 19 दिसंबर 2025 को फोन करने पर उनके साथ गाली-गलौज की गई और रुपये हड़प लेने की बात कही गई। पीड़िता ने मामले की शिकायत थाना हाथरस गेट और पुलिस अधीक्षक से की, लेकिन आरोप है कि इसके बावजूद मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। अब उन्होंने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर थाना प्रभारी को मुकदमा दर्ज कर मामले की विवेचना करने के आदेश देने की मांग की है। मामले में न्यायालय के आदेश और पुलिस की कार्रवाई का इंतजार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page