Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

हाथरस ( मुरसान) 22 नवंबर। थाना क्षेत्र के गांव गारवगढ़ी में पुरानी रंजिश को लेकर चार लोगों ने एक महिला और उसके परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट कर दी। मारपीट में महिला सहित कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।गांव निवासी दुर्गेश पत्नी गुड्डू ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि नौ नवंबर की शाम करीब 7:30 बजे वह अपनी परचूनी की दुकान पर बैठी थीं। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले अमन पुत्र राजेश, योगेश पुत्र मोहन, मोहन सिंह पुत्र शिव सिंह और योगेंद्र पुत्र मोहन सिंह लाठी-डंडे और सरिया लेकर दुकान पर पहुंच गए। आरोप है कि चारों ने उनके साथ गाली-गलौज करते हुए दुकान से बाहर खींचने का प्रयास किया। किसी तरह वह बचकर घर के अंदर चली गईं, लेकिन आरोपी पीछा करते हुए घर में घुस आए और मारपीट करने लगे।शोर सुनकर दुर्गेश की जेठानी कुसमा देवी, अमित, आशा और अभय बचाने पहुंचे तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट कर दी। आरोप है कि कुसमा देवी के सिर पर सरिया से प्रहार किया गया, जिससे उनका सिर फट गया। मारपीट में सभी लोगों को चोटें आईं। सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस घायलों को थाने ले गई, जहां उनका मेडिकल परीक्षण कराया गया। दुर्गेश ने आरोपियों पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page