Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 22 नवंबर। ग्राम लाडपुर में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ की पूजनीय माताजी स्वर्गीय श्रीमती सावित्री देवी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने पुष्प अर्पित कर दिवंगत पुण्यात्मा को नमन किया और उनके जीवन एवं संस्कारों को याद किया।

कार्यक्रम में पूर्व विधायक/सांसद डॉ. बंगाली सिंह ने कहा कि जिस मां ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जैसे बेटे को भारत माता की सेवा के लिए समर्पित किया, ऐसी मातृशक्ति को शत-शत नमन है। उनके संस्कारों और त्याग को सदैव स्मरण किया जाएगा। वरिष्ठ भाजपा नेता एवं विश्व हिंदू महासंघ के संरक्षक नानक चंद पचौरी ने कहा कि पूज्य महाराज जी की माताजी कोई साधारण महिला नहीं थीं, बल्कि वे वास्तव में एक दिव्य आत्मा थीं। उनके संस्कार और तपस्या सभी के लिए प्रेरणादायक हैं।

विश्व हिंदू महासंघ के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र कुमार शर्मा ने कहा कि पूजनीय स्वर्गीय श्रीमती सावित्री देवी निश्चित रूप से उस शक्ति का स्वरूप थीं, जिन्होंने योगी आदित्यनाथ जैसे युगपुरुष को सर्वसमाज के उत्थान और देश को नई दिशा देने के लिए संस्कारित किया। ऐसी पुण्य आत्मा के श्रीचरणों में कोटि-कोटि नमन है। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में पुष्पेंद्र वर्मा, डॉ. देवेंद्र सिंह, दीपक चौधरी, आशीष सिंह, पवन शर्मा, खूबीराम, छत्रपाल सिंह, फतेह सिंह, संतोष, अजय, बलवीर सिंह एवं धीरज सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page