Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 19 नवंबर। थाना चंदपा क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता होने का मामला सामने आया है। पिता ने एक युवक पर बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का संदेह जताते हुए कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पिता की ओर से दी गई तहरीर के अनुसार, 15 नवंबर की शाम उनकी बेटी बिना बताए घर से कहीं चली गई। काफी तलाश करने के बावजूद उसका कोई पता नहीं चल सका। परिजनों ने बताया कि लड़की अपने साथ मोबाइल फोन भी ले गई है।

पिता के मुताबिक, उनकी बेटी किसी युवक से फोन पर बातचीत करती थी। घर में उसके पर्स की तलाशी लेने पर एक मोबाइल नंबर मिला। पिता ने आशंका जताई है कि उक्त मोबाइल नंबर से जुड़े युवक ने ही उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। पुलिस ने पिता की शिकायत पर अभियोग पंजीकृत कर लिया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई और नाबालिग की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page