Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 18 नवंबर। अलीगढ रोड स्थित ग्राम दयानतपुर में दयानंद स्कूल के पास स्थित पोखर से जल निकासी नहीं होने का मामला सामने आया है। ग्रामीण श्याम सुंदर रावत ने नगर पालिका पर आईजीआरएस पोर्टल पर दर्ज शिकायत का गलत निस्तारण करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि नगर पालिका की ओर से पोखर में ट्रॉली सेट लगाकर जल निकासी शुरू कराने की आख्या लगाकर शिकायत बंद कर दी गई, जबकि मौके पर आज तक पानी निकालने का काम शुरू नहीं हुआ है। श्याम सुंदर रावत के अनुसार, पोखर में गांव का गंदा पानी लगातार पहुंच रहा है और पानी भरा होने के कारण पोखर ओवरफ्लो होने की स्थिति में है। उन्होंने आशंका जताई कि समय रहते जल निकासी नहीं कराई गई तो पानी आसपास के रास्तों और आबादी क्षेत्र में फैल सकता है, जिससे ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

इस संबंध में उन्होंने सदर एसडीएम को शिकायती पत्र देकर मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने मांग की है कि पोखर का स्थलीय निरीक्षण कराया जाए और नगर पालिका की ओर से लगाई गई निस्तारण आख्या की जांच हो। साथ ही पोखर से तत्काल जल निकासी कराने तथा वास्तविक कार्य पूरा होने के बाद ही शिकायत का निस्तारण सुनिश्चित करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page