Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 18 नवंबर। कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के एक गांव में किशोरी के साथ छेड़छाड़ और मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव के ही कुछ लोगों ने किशोरी को जमीन पर गिराकर पीटा। उसे बचाने पहुंचे उसके तहेरे भाई के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की। घटना में दोनों घायल हो गए। मारपीट में युवक की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। तहरीर के अनुसार, मंगलवार शाम किशोरी अपने घर के गेट के सामने सीमेंट लगा रही थी। इसी दौरान गांव के ही कुछ लोग वहां पहुंच गए और उसके साथ छेड़छाड़ करते हुए उसे जमीन पर गिरा दिया। आरोप है कि इसके बाद आरोपियों ने किशोरी के साथ जमकर मारपीट की। चीख-पुकार सुनकर उसका तहेरे भाई उसे बचाने पहुंचा तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट कर दी।

शोर सुनकर गांव के अन्य लोग मौके पर पहुंच गए। भीड़ जुटती देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। यहां युवक की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page