
हाथरस 18 नवंबर। जिले में अलग-अलग स्थानों पर अचानक तबीयत बिगड़ने से दो महिलाओं की मौत हो गई। परिजन दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की जानकारी मिलते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शवों को अपने साथ घर ले गए। जानकारी के अनुसार, थाना सदर कोतवाली क्षेत्र के आशीर्वाद गार्डन निवासी 65 वर्षीय शारदा देवी पत्नी महावीर को बुधवार सुबह अचानक सीने में दर्द उठा। उनकी हालत बिगड़ने पर परिजन आनन-फानन में उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनकी मौत की खबर सुनते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
वहीं, थाना सासनी क्षेत्र के गांव ऊतरा निवासी 60 वर्षीय बेनामी सिंह पत्नी भगवान सिंह की मंगलवार रात अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजन उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें भी मृत घोषित कर दिया। बाद में परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए दोनों महिलाओं के शव अपने साथ घर ले गए।
ट




