
हाथरस 18 नवंबर। कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव नगला अहीर में मंगलवार देर शाम मामूली कहासुनी को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। दोनों पक्षों के बीच पहले विवाद और गाली-गलौज हुई, जिसके बाद देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान जमकर लात-घूंसे चले और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना में तीन लोग घायल हो गए।
मारपीट में गांव नगला अहीर निवासी मुनेश पुत्र रामप्रकाश, विनोद पुत्र मानपाल और दिनेश बाबू पुत्र सत्यपाल घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने तीनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।




