Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

smart

हाथरस 18 नवंबर। महिला थाना क्षेत्र में दहेज उत्पीड़न का मामला सामने आया है। अमरपुरघना निवासी विवाहिता मालती देवी ने अपने पति समेत चार ससुरालियों पर दहेज में स्विफ्ट डिजायर कार की मांग को लेकर मारपीट और गला घोंटकर जान से मारने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर महिला थाना पुलिस ने अभियोग पंजीकृत कर लिया है। मालती देवी के अनुसार, उनका विवाह 10 दिसंबर 2018 को बदायूं जिले के नेकपुर निवासी नरेंद्र प्रताप सिंह के साथ हुआ था। विवाह में उनके पिता ने अपनी हैसियत के अनुसार करीब 20 लाख रुपये खर्च किए थे। इसमें आभूषण, घरेलू सामान के साथ 10 लाख रुपये नकद भी दिए गए थे। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही पति नरेंद्र प्रताप सिंह, सास, ससुर और ननद उनसे असंतुष्ट रहने लगे। ससुरालीजन दहेज में स्विफ्ट कार की मांग करने लगे। इसके अलावा बच्चा न होने को लेकर भी उन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था।

पीड़िता ने आरोप लगाया कि 10 अगस्त 2026 को दोपहर करीब 12 बजे सभी ससुरालीजन उनका स्त्रीधन छीनकर उन्हें सफेद गाड़ी में बैठाकर मेंडू रेलवे फाटक पर ले गए। वहां उनके साथ धक्का-मुक्की और मारपीट की गई। आरोप है कि ससुरालियों ने धोती से फंदा बनाकर उनका गला घोंटने का प्रयास किया। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे राहगीर उदयवीर, राजू और बहादुर सिंह सहित अन्य लोगों ने उन्हें बचाया। पीड़िता ने मामले में कार्रवाई की मांग की है। महिला थाना पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति समेत चार ससुरालियों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page