Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 18 नवंबर। सादाबाद क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी विवाहिता ने अपने ससुर पर छेड़छाड़ और पति समेत अन्य ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट व जान से मारने की कोशिश का आरोप लगाया है। पीड़िता ने मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है। महिला थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर लिया है। विवाहिता के अनुसार, उसकी शादी आठ नवंबर 2019 को हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही सास, ननद, ससुर और पति दहेज की मांग को लेकर उसके साथ मारपीट और उत्पीड़न करते थे। इस मामले में अदालत में केस चलने के बाद 14 जून 2024 को समझौता हुआ था। पीड़िता ने आरोप लगाया कि 19 जुलाई 2026 को पूजा के दौरान उसका ससुर कमरे में घुस आया और गलत नीयत से उसे पीछे से पकड़ लिया। उसके चीखने पर वह वहां से भागी तो सास और ननद ने उल्टा उसके साथ मारपीट की और घर से निकाल दिया।

पीड़िता का आरोप है कि इसके बाद पति बहला-फुसलाकर उसे वृंदावन ले गया। 24 जुलाई को नई दिल्ली में एक तांत्रिक के पास ले जाते समय पति ने ट्रेन से धक्का देकर उसे मारने की कोशिश की। अगले दिन 25 जुलाई को पति उसे एक परिचित के घर छोड़कर चला गया। विवाहिता के अनुसार, उसने 27 जुलाई को थाना सादाबाद और एक सितंबर को सीएम पोर्टल पर शिकायत की थी, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। अब महिला थाना पुलिस ने उसकी शिकायत पर अभियोग पंजीकृत कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page