Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 18 नवंबर। थाना सासनी क्षेत्र की एक महिला ने अपने पति, सास और ननद पर घरेलू हिंसा, मारपीट और दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पीड़िता ने महिला थाना हाथरस में तहरीर देकर आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर लिया है। प्रार्थिया दीप्ति गर्ग उर्फ दीप्ति दुबे पत्नी श्रीकांत गर्ग निवासी प्रेमवती निकेतन, मोहल्ला दाऊजी सासनी ने तहरीर में बताया कि उनका विवाह 11 दिसंबर 2006 को हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार हुआ था। विवाह के दौरान उनके पिता ने करीब पांच लाख रुपये के जेवरात और अन्य सामान स्त्रीधन के रूप में दिया था। आरोप है कि शादी के बाद से ही सास मंजू देवी और परिवार के अन्य लोग उनसे खुश नहीं थे। पति का व्यवहार भी उनके प्रति रूखा रहने लगा।

पीड़िता के अनुसार, पटना में नौकरी छूटने के बाद पति 23 मार्च 2025 को उन्हें बच्चों सहित ससुराल सासनी छोड़कर चला गया। इसके बाद पति ने घर का खर्च देना बंद कर दिया। आरोप है कि मार्च 2026 से उसने फोन पर भी उन्हें ब्लॉक कर दिया। पीड़िता ने सास मंजू देवी और ननद शालिनी पर घर से निकालने की धमकी देने का आरोप लगाया है। महिला का यह भी आरोप है कि उसका स्त्रीधन और बच्चों को मिले चार लाख रुपये के साथ जेवरात भी ससुराल पक्ष ने अपने पास रख लिए हैं। पीड़िता ने मामले में कार्रवाई की मांग की है। महिला थाना पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति, सास और ननद के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page