Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 18 नवंबर। कोतवाली सदर क्षेत्र में 22 वर्षीय युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने का मामला सामने आया है। युवती की मां ने थाने में तहरीर देकर मोहल्ला मुरसान गेट निवासी सागर पर अपनी बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। साथ ही बेटी की सकुशल बरामदगी की मांग की है। तहरीर के अनुसार, महिला ने बताया कि उसकी 22 वर्षीय बेटी मोहल्ला मुरसान गेट निवासी सागर से बातचीत करती थी। आरोप है कि 17 नवंबर की शाम सागर उनके मोहल्ले में आया और बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। मां के मुताबिक, युवती अपने साथ करीब 12 हजार रुपये भी ले गई है। महिला ने बेटी के साथ किसी अनहोनी अथवा आपराधिक घटना की आशंका जताते हुए पुलिस से उसकी जल्द बरामदगी की गुहार लगाई है। पुलिस ने मां की शिकायत के आधार पर नामजद आरोपी के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page