Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 18 नवंबर। मतदाता जागरूकता अभियान के तहत पीवीएस इंटर कॉलेज, हाथरस में बुधवार को जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. राजेश कुमार शुक्ल ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। इसमें विद्यालय के एनसीसी कैडेट्स, छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। रैली के दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न नारों और स्लोगनों के माध्यम से आमजन को मतदान के महत्व के प्रति जागरूक किया। उन्होंने संदेश दिया कि मतदान प्रत्येक नागरिक का लोकतांत्रिक अधिकार होने के साथ-साथ महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी है। सभी पात्र मतदाताओं को बिना किसी प्रलोभन, भय या दबाव के अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए।

विद्यार्थियों ने विशेष रूप से युवाओं से अपील की कि जिनकी आयु 18 वर्ष पूरी हो चुकी है, वे अपने क्षेत्र के बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) से संपर्क कर फॉर्म-6 भरें और मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराएं। इसके अलावा निर्वाचन आयोग के पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर भी मतदाता सूची में नाम जुड़वाया जा सकता है। रैली के माध्यम से युवाओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाने और मजबूत लोकतंत्र के निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के अंग्रेजी प्रवक्ता डॉ. गोपाल प्रसाद, जीव विज्ञान प्रवक्ता चंद्रगुप्त मौर्य, डॉ. रोहित कुमार सिंह, सुरेंद्र कुमार, ज्ञानेंद्र, वसंत कुमार सिंह, डॉ. मनोज शर्मा, अरविंद कुमार चौहान, लिपिक राजेश कुमार तथा कर्मचारी संजय प्रकाश, जयदेव, चंद्र प्रकाश, हरिनंदन और सत्येंद्र कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

About Author
Ayog Deepak

Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.

View All Articles
Check latest article from this author !
हसायन : स्वास्थ्य विभाग की टीम आने की खबर लगते ही झोलाछाप चिकित्सकों में मची खलबली,क्लीनिक और पैथोलॉजी बंद कर संचालक गायब
हसायन : लंगूर की मौत के बाद मचा हड़कंप वन विभाग की टीम के पहुचने पर वन कर्मियो और ग्रामीणों के बीच हुई तीखी कहासुनी, गर्भाधान के दौरान रस्सी से गला घुट जाने के कारण नर लंगूर की मौत होने का दावाग्रामीणों ने शव को जमीन में दफनाया वन विभाग ने शव निकलवाकर कब्जे में लिया
हसायन : सीएचसी पर स्वास्थ्य विभाग की सर्जन टीम ने किए सत्ताइस महिलाओं के नसबंदी ऑपरेशन, स्वास्थ्य परीक्षण में तीन महिलाएं गर्भवती होने पर नसबंदी के लिए नहीं पाई गईं पात्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page