Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 18 नवंबर। संत फ्राँसिस इंटर कॉलेज, हाथरस में वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास, अनुशासन और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। विद्यालय के सीनियर विंग में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता आगरा के आर्चबिशप धर्माध्यक्ष डॉ. जॉर्ज मंजली ने की। मुख्य अतिथि के रूप में जिलाधिकारी सत्य प्रकाश पटेल (आईएएस) तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा (आईपीएस) उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ शाम 5:15 बजे स्कूल बैंड द्वारा अतिथियों के औपचारिक स्वागत के साथ हुआ। इसके बाद अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की शुरुआत मनमोहक प्रेयर डांस से हुई। इस अवसर पर विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट ‘द मिशन एंड विजन ऑफ संत फ्राँसिस इंटर कॉलेज 2026-27’ भी प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने भारत रत्न और स्वर साम्राज्ञी लता मंगेशकर को संगीतमय श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके साथ ही हिंदी सिनेमा के दिग्गज कलाकारों आशा भोंसले, किशोर कुमार, आर.डी. बर्मन और मोहम्मद रफी के गीतों की प्रस्तुतियों के माध्यम से उन्हें याद किया गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण लगभग डेढ़ घंटे तक चली डांस ड्रामा ‘विरासत-हमारी धरोहर, हमारी परंपरा’ रही। इसके माध्यम से बच्चों ने नृत्य, अभिनय और संगीत के जरिए आधुनिक जीवनशैली में पारिवारिक रिश्तों में आती दूरी को दर्शाया। प्रस्तुति में दिखाया गया कि मोबाइल में व्यस्तता और स्वार्थ के चलते दादा-दादी, माता-पिता और बच्चों के बीच संवाद तथा अपनापन किस तरह प्रभावित हो रहा है। बच्चों ने अपनी प्रस्तुति के माध्यम से परिवार की एकता, बड़ों के सम्मान और संस्कारों को सहेजने का संदेश दिया।

मुख्य अतिथि जिलाधिकारी सत्य प्रकाश पटेल ने अपने संबोधन में कहा कि आधुनिकता के साथ अपनी विरासत को संभालकर रखना ही सच्ची शिक्षा है। आज पारिवारिक मूल्यों को बचाए रखना सबसे बड़ी जरूरत है। उन्होंने बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। अध्यक्षता कर रहे धर्माध्यक्ष डॉ. जॉर्ज मंजली ने भी कार्यक्रम की प्रशंसा की और विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विशिष्ट अतिथि पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर विद्यालय के सेवानिवृत्त स्टाफ सदस्यों श्रीमती अरुणा सिंह, श्री रंगेश शर्मा, श्रीमती प्रार्थना सिंह, श्री डालचंद और श्रीमती निर्मला को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का ग्रैंड फिनाले भी आकर्षण का केंद्र रहा। रंग-बिरंगी पोशाकों, शानदार लाइटिंग और विद्यार्थियों के शानदार तालमेल ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। पूरा सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने किया। इस दौरान उन्होंने स्मिथ मार्चर इंडिया ओरिजिन के पायलट को भी याद किया, जिन्होंने दुबई की उड़ान के दौरान हजारों फीट की ऊंचाई पर घायल अवस्था में 174 यात्रियों की जान बचाई थी। उनके साथ क्रू सदस्यों के योगदान का भी उल्लेख किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर प्रकाश डिसूजा ने विद्यार्थियों की मेहनत और प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए सभी को बधाई दी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावक, अतिथि और मीडिया कर्मी मौजूद रहे। राष्ट्रगान के साथ वार्षिकोत्सव का समापन हुआ।

About Author
Ayog Deepak

Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.

View All Articles
Check latest article from this author !
हसायन : स्वास्थ्य विभाग की टीम आने की खबर लगते ही झोलाछाप चिकित्सकों में मची खलबली,क्लीनिक और पैथोलॉजी बंद कर संचालक गायब
हसायन : लंगूर की मौत के बाद मचा हड़कंप वन विभाग की टीम के पहुचने पर वन कर्मियो और ग्रामीणों के बीच हुई तीखी कहासुनी, गर्भाधान के दौरान रस्सी से गला घुट जाने के कारण नर लंगूर की मौत होने का दावाग्रामीणों ने शव को जमीन में दफनाया वन विभाग ने शव निकलवाकर कब्जे में लिया
हसायन : सीएचसी पर स्वास्थ्य विभाग की सर्जन टीम ने किए सत्ताइस महिलाओं के नसबंदी ऑपरेशन, स्वास्थ्य परीक्षण में तीन महिलाएं गर्भवती होने पर नसबंदी के लिए नहीं पाई गईं पात्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page