Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 18 नवंबर। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर मतदाता पुनरीक्षण अभियान को लेकर महत्वपूर्ण संगठनात्मक कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में हाथरस सांसद अनूप प्रधान तथा मुख्य वक्ता के रूप में हाथरस विधानसभा प्रभारी पूजा वार्ष्णेय उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा ने की, जबकि संचालन जिला महामंत्री एवं अभियान संयोजक राजेश सिंह गुड्डू ने किया। कार्यशाला को संबोधित करते हुए सांसद अनूप प्रधान ने कहा कि मतदाता पुनरीक्षण और नए मतदाताओं को जोड़ने का अभियान बेहद महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। प्रत्येक कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी को पूरी गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ इसमें जुटना होगा। उन्होंने कहा कि हाथरस जिले में बड़ी संख्या में ऐसे पात्र नागरिक हैं, जिनके नाम अभी तक मतदाता सूची में शामिल नहीं हो पाए हैं। कार्यकर्ता बूथ स्तर पर सक्रियता से काम करते हुए ऐसे सभी पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में जुड़वाएं, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति अपने मताधिकार से वंचित न रहे। मुख्य वक्ता पूजा वार्ष्णेय ने कहा कि मतदाता पुनरीक्षण अभियान संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण कार्य है। सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता इसे अपनी व्यक्तिगत जिम्मेदारी समझकर पूरी निष्ठा, लगन और समर्पण के साथ पूरा करें। अधिक से अधिक पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए बूथ स्तर पर प्रभावी कार्ययोजना बनाकर काम करने की आवश्यकता है।

जिला अध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा ने कहा कि वर्ष 2027 का विधानसभा चुनाव भारतीय जनता पार्टी के लिए महत्वपूर्ण है। लोकतांत्रिक व्यवस्था में मतदाता सूची की शुद्धता और प्रत्येक पात्र नागरिक की भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रत्येक बूथ पर कम से कम पांच नए पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जुड़वाने का लक्ष्य लेकर काम करने का आह्वान किया। साथ ही मतदाता सूची में दर्ज अपात्र एवं अनधिकृत प्रविष्टियों के संबंध में नियमानुसार आपत्तियां दर्ज कराने की बात कही। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर पर मजबूत संगठनात्मक समन्वय और सक्रिय भागीदारी से ही अभियान को सफल बनाया जा सकता है। कार्यशाला में विधानसभा संयोजक प्रमुख प्रमोद मदानवत, जिला मतदाता सूची प्रमुख सुनील वर्मा, विधानसभा विस्तारक अजय शर्मा, रामवीर सिंह भैया जी, पूर्व क्षेत्रीय मंत्री डॉली माहौर, भाजपा विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक एडवोकेट बासुदेव माहौर, ब्लॉक प्रमुख हाथरस पूनम पांडे, जिला उपाध्यक्ष सुनीता सिंह एवं संजय सक्सेना, जिला मंत्री पिंकी पालावत, जिला बूथ प्रबंधन प्रमुख पवन रावत, विष्णु बघेल, जिला कार्यालय मंत्री नीरेश सिंह, जिला सह कोषाध्यक्ष विशाल गुप्ता, जिला सह कार्यालय मंत्री जितेंद्र वार्ष्णेय, विक्रम सिंह जादौन, जिला सह मीडिया संयोजक शेखर कुशवाहा, जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष शालिनी पाठक, पूर्व जिला महामंत्री सत्येंद्र सिंह, मंडल अध्यक्ष विवेक गुप्ता, स्मृति पाठक, आकाश सिंह, प्रदीप शर्मा, लालता प्रसाद माहौर, प्रवीण वर्मा, रजनी चौधरी और अर्जुन वाल्मीकि सहित बड़ी संख्या में जिला एवं मंडल पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यशाला के अंत में उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने मतदाता पुनरीक्षण अभियान को बूथ स्तर तक प्रभावी रूप से संचालित करने और प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

About Author
Ayog Deepak

Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.

View All Articles
Check latest article from this author !
हसायन : स्वास्थ्य विभाग की टीम आने की खबर लगते ही झोलाछाप चिकित्सकों में मची खलबली,क्लीनिक और पैथोलॉजी बंद कर संचालक गायब
हसायन : लंगूर की मौत के बाद मचा हड़कंप वन विभाग की टीम के पहुचने पर वन कर्मियो और ग्रामीणों के बीच हुई तीखी कहासुनी, गर्भाधान के दौरान रस्सी से गला घुट जाने के कारण नर लंगूर की मौत होने का दावाग्रामीणों ने शव को जमीन में दफनाया वन विभाग ने शव निकलवाकर कब्जे में लिया
हसायन : सीएचसी पर स्वास्थ्य विभाग की सर्जन टीम ने किए सत्ताइस महिलाओं के नसबंदी ऑपरेशन, स्वास्थ्य परीक्षण में तीन महिलाएं गर्भवती होने पर नसबंदी के लिए नहीं पाई गईं पात्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page