Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 18 नवंबर। विकासखंड सिकंदराराऊ के ग्राम आरनोट में बुधवार को ‘खेत बचाओ अभियान’ के अंतर्गत कृषक जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। ग्राम प्रधान महेंद्र पाल सिंह की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में किसानों को मृदा स्वास्थ्य संरक्षण, संतुलित उर्वरक प्रयोग, पराली प्रबंधन और वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में संयुक्त कृषि निदेशक, अलीगढ़ मंडल, अलीगढ़ श्रवण कुमार ने किसानों को संबोधित करते हुए खेतों की उर्वरा शक्ति और मृदा स्वास्थ्य बनाए रखने के लिए हरी खाद के प्रयोग, नैनो उर्वरकों के उपयोग, उर्वरकों के संतुलित प्रयोग तथा मृदा परीक्षण के आधार पर खाद डालने की जानकारी दी। उन्होंने किसानों से फसल अवशेष यानी पराली नहीं जलाने और उसका उचित प्रबंधन करने की अपील की। साथ ही अधिक उत्पादन एवं बेहतर गुणवत्ता प्राप्त करने के लिए प्रमाणित बीजों का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया।

उप कृषि निदेशक हाथरस सत्येंद्र सिंह ने खेत बचाओ अभियान के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए भूमि की उर्वरता बनाए रखने, मृदा स्वास्थ्य संरक्षण और टिकाऊ कृषि पद्धतियों को अपनाने की जानकारी दी। उन्होंने कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं, आगामी रबी फसलों के लिए बीज बुकिंग प्रक्रिया, बीजों पर मिलने वाले अनुदान तथा कृषि यंत्रीकरण योजना के अंतर्गत कृषि यंत्रों पर अनुमन्य अनुदान के बारे में विस्तार से बताया। इस अवसर पर सहायक विकास अधिकारी जे.के. शर्मा, राकेश पाल सिंह सहित अन्य विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी किसानों को कृषि विभाग की योजनाओं और उनका लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया से अवगत कराया। गोष्ठी में किसानों से मृदा स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने, वैज्ञानिक कृषि पद्धतियां अपनाने, रासायनिक उर्वरकों का संतुलित प्रयोग करने और फसल अवशेषों का उचित प्रबंधन करने की अपील की गई, ताकि भूमि की उर्वरा शक्ति सुरक्षित रखी जा सके। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान महेंद्र पाल सिंह, क्षेत्रीय किसान तथा कृषि विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

About Author
Ayog Deepak

Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.

View All Articles
Check latest article from this author !
हसायन : स्वास्थ्य विभाग की टीम आने की खबर लगते ही झोलाछाप चिकित्सकों में मची खलबली,क्लीनिक और पैथोलॉजी बंद कर संचालक गायब
हसायन : लंगूर की मौत के बाद मचा हड़कंप वन विभाग की टीम के पहुचने पर वन कर्मियो और ग्रामीणों के बीच हुई तीखी कहासुनी, गर्भाधान के दौरान रस्सी से गला घुट जाने के कारण नर लंगूर की मौत होने का दावाग्रामीणों ने शव को जमीन में दफनाया वन विभाग ने शव निकलवाकर कब्जे में लिया
हसायन : सीएचसी पर स्वास्थ्य विभाग की सर्जन टीम ने किए सत्ताइस महिलाओं के नसबंदी ऑपरेशन, स्वास्थ्य परीक्षण में तीन महिलाएं गर्भवती होने पर नसबंदी के लिए नहीं पाई गईं पात्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page