Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 18 नवंबर। जनता दर्शन में पहुंची एक जरूरतमंद महिला की फरियाद पर जिला प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का लाभ दिलाया है। ग्राम अगसौली, तहसील सिकंदराराऊ निवासी गीता देवी पत्नी स्वर्गीय पप्पू प्रजापति का पक्के मकान का सपना अब साकार होने की उम्मीद जगी है। इसके साथ ही उन्हें आपदा राहत के अंतर्गत 6,500 रुपये की आर्थिक सहायता भी प्रदान की गई है। जानकारी के अनुसार, गीता देवी ने 21 सितंबर को जिलाधिकारी सत्य प्रकाश पटेल के जनता दर्शन में प्रार्थना पत्र देकर अपनी आवास संबंधी समस्या से अवगत कराया था। जिलाधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को जांच कर पात्रता के आधार पर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। अधिकारियों द्वारा की गई जांच में पात्र पाए जाने के बाद 3 नवंबर 2026 को उनके आवास पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी की गई और 5 नवंबर 2026 को मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत उनका आवास स्वीकृत कर दिया गया। निर्धारित लक्ष्य प्राप्त होते ही आवास निर्माण से संबंधित अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

इसके अतिरिक्त गीता देवी को आपदा राहत के अंतर्गत 6,500 रुपये की आर्थिक सहायता का चेक भी प्रदान किया गया है। जनता दर्शन में दिए गए प्रार्थना पत्र पर हुई कार्रवाई से जरूरतमंद महिला को आर्थिक मदद मिलने के साथ ही पक्के मकान की उम्मीद भी जगी है। जिलाधिकारी सत्य प्रकाश पटेल ने कहा कि जिला प्रशासन का संकल्प है कि जनता दर्शन में आने वाले प्रत्येक फरियादी की समस्या को पूरी संवेदनशीलता के साथ सुना जाए और पात्र व्यक्तियों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाया जाए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी पात्र व्यक्ति को सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रखा जाए तथा जनशिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। शिकायतों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

About Author
Ayog Deepak

Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.

View All Articles
Check latest article from this author !
हसायन : स्वास्थ्य विभाग की टीम आने की खबर लगते ही झोलाछाप चिकित्सकों में मची खलबली,क्लीनिक और पैथोलॉजी बंद कर संचालक गायब
हसायन : लंगूर की मौत के बाद मचा हड़कंप वन विभाग की टीम के पहुचने पर वन कर्मियो और ग्रामीणों के बीच हुई तीखी कहासुनी, गर्भाधान के दौरान रस्सी से गला घुट जाने के कारण नर लंगूर की मौत होने का दावाग्रामीणों ने शव को जमीन में दफनाया वन विभाग ने शव निकलवाकर कब्जे में लिया
हसायन : सीएचसी पर स्वास्थ्य विभाग की सर्जन टीम ने किए सत्ताइस महिलाओं के नसबंदी ऑपरेशन, स्वास्थ्य परीक्षण में तीन महिलाएं गर्भवती होने पर नसबंदी के लिए नहीं पाई गईं पात्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page