Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 18 नवंबर। छात्रवृत्ति योजना के तहत पात्र छात्र-छात्राओं को समय से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी सत्य प्रकाश पटेल ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने छात्रवृत्ति की प्रगति और लंबित प्रकरणों की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। डीएम ने स्पष्ट कहा कि छात्रवृत्ति योजना शासन की महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी योजना है और कोई भी पात्र विद्यार्थी इसके लाभ से वंचित नहीं रहना चाहिए। जिलाधिकारी ने जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देश दिए कि जनपद के सभी संबंधित विद्यालयों से समन्वय स्थापित कर छात्रवृत्ति के पात्र छात्र-छात्राओं का डाटा तत्काल एकत्रित किया जाए और उसे पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी एवं जिला समाज कल्याण अधिकारी को उपलब्ध कराया जाए, ताकि संबंधित विभाग आगे की प्रक्रिया समय से पूरी कर सकें। उन्होंने पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी को ऐसे विद्यालयों की विद्यालयवार सूची तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए, जिन्होंने अभी तक पात्र विद्यार्थियों का डाटा उपलब्ध नहीं कराया है।

डीएम ने कहा कि छात्रवृत्ति से संबंधित डाटा और अभिलेखों का सावधानीपूर्वक परीक्षण किया जाए। पात्रता, सूचनाओं की शुद्धता और आवश्यक औपचारिकताओं का विशेष ध्यान रखा जाए। अपूर्ण अथवा त्रुटिपूर्ण डाटा के कारण किसी भी पात्र विद्यार्थी का आवेदन लंबित नहीं रहना चाहिए। डाटा उपलब्ध कराने में आ रही समस्याओं का संबंधित अधिकारी आपसी समन्वय से तत्काल समाधान कराएं। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने जिला विद्यालय निरीक्षक को यह भी निर्देश दिए कि विद्यालयों में अध्ययनरत 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके छात्र-छात्राओं के मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए उनसे फार्म-6 भरवाया जाए, जिससे पात्र युवाओं को मतदाता सूची में शामिल कराया जा सके। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि छात्रवृत्ति योजना के कार्यों में लापरवाही, उदासीनता अथवा अनावश्यक विलंब को गंभीरता से लिया जाएगा और संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही निर्धारित की जाएगी। सभी लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि शासन की मंशा के अनुरूप पात्र विद्यार्थियों को समय से छात्रवृत्ति का लाभ मिल सके।

बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक, जिला विद्यालय निरीक्षक, प्रधानाचार्य राजकीय डिग्री कॉलेज कुरसंडा, प्रधानाचार्य एवं प्रबंधक आईटीआई, प्रधानाचार्य महामाया पॉलीटेक्निक, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, जिला सूचना अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, ईडीएम सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

About Author
Ayog Deepak

Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.

View All Articles
Check latest article from this author !
हसायन : स्वास्थ्य विभाग की टीम आने की खबर लगते ही झोलाछाप चिकित्सकों में मची खलबली,क्लीनिक और पैथोलॉजी बंद कर संचालक गायब
हसायन : लंगूर की मौत के बाद मचा हड़कंप वन विभाग की टीम के पहुचने पर वन कर्मियो और ग्रामीणों के बीच हुई तीखी कहासुनी, गर्भाधान के दौरान रस्सी से गला घुट जाने के कारण नर लंगूर की मौत होने का दावाग्रामीणों ने शव को जमीन में दफनाया वन विभाग ने शव निकलवाकर कब्जे में लिया
हसायन : सीएचसी पर स्वास्थ्य विभाग की सर्जन टीम ने किए सत्ताइस महिलाओं के नसबंदी ऑपरेशन, स्वास्थ्य परीक्षण में तीन महिलाएं गर्भवती होने पर नसबंदी के लिए नहीं पाई गईं पात्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page