Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

smart

हाथरस 18 नवंबर। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने हाथरस जिले में अपनी संगठनात्मक गतिविधियां तेज कर दी हैं। बुधवार को ब्लॉक सासनी स्थित कांग्रेस के कैंप कार्यालय पर जिला कांग्रेस कमेटी की महत्वपूर्ण संगठनात्मक एवं चुनावी बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता दोबारा जिलाध्यक्ष बनाए गए पं. विवेक उपाध्याय ने की। इस दौरान हाथरस, सिकंदराराऊ और सादाबाद विधानसभा सीटों से चुनाव लड़ने के इच्छुक नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से चर्चा कर उनका फीडबैक लिया गया। बैठक में जिले के सभी ब्लॉक अध्यक्षों और जिला पदाधिकारियों की मौजूदगी में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों, संगठन की मजबूती, बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता और क्षेत्रीय मुद्दों को लेकर विस्तार से मंथन किया गया। चुनाव लड़ने के इच्छुक दावेदारों ने अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों की स्थिति, सुझाव और आगामी चुनाव को लेकर अपनी कार्ययोजना जिला नेतृत्व के सामने रखी।

कांग्रेस हाईकमान द्वारा पं. विवेक उपाध्याय को पुनः जिला कांग्रेस कमेटी हाथरस का जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर खुशी जाहिर की और शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने कहा कि विवेक उपाध्याय के नेतृत्व में जिले में संगठन को मजबूती मिली है। उनके दोबारा जिलाध्यक्ष बनने से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ है। सभी ने आगामी विधानसभा चुनाव में एकजुट होकर पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लिया। जिलाध्यक्ष पं. विवेक उपाध्याय ने कहा कि कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। तीनों विधानसभा क्षेत्रों से चुनाव लड़ने के इच्छुक प्रत्येक साथी से संवाद कर उनकी बात गंभीरता से सुनी जा रही है। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस मजबूत संगठन, सक्रिय कार्यकर्ताओं और जनता से जुड़े मुद्दों के साथ पूरी ताकत से मैदान में उतरेगी।

उन्होंने कहा कि संगठन में सक्रियता, निष्ठा और जनता के बीच पकड़ को प्राथमिकता देते हुए आगे की रणनीति तैयार की जाएगी। गांव से लेकर बूथ तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय कर संगठन को और मजबूत बनाया जाएगा। हेमंत सेंगर ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह है। संगठन की मजबूती के लिए सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर काम करना होगा। वहीं पूर्व जिलाध्यक्ष ब्रह्मदेव शर्मा ने कहा कि मजबूत संगठन ही चुनावी सफलता का आधार होता है। वरिष्ठ नेताओं के अनुभव और युवा कार्यकर्ताओं की ऊर्जा को साथ लेकर तीनों विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी को मजबूत किया जाएगा।

बैठक के दौरान सठिया निवासी छोटे लाल उपाध्याय ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। जिलाध्यक्ष पं. विवेक उपाध्याय ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया। उन्होंने कहा कि नए साथियों के जुड़ने से संगठन को मजबूती और नई ऊर्जा मिलेगी। बैठक में मथुरा प्रसाद कुशवाह, शेर सिंह वरुण, राय साहब, रामनाथ सिंह जाटव, कपिल सिंह, नवीन उपाध्याय, श्रीकृष्ण एडवोकेट, अब्बास हुसैन, एडवोकेट अनुज कुमार संत, संतुन सेंगर, हरिमोहन शर्मा, नरेंद्र सेंगर, रिंकू प्रधान, दिनेश सैलानी, रितेश सिंह सहित जिला एवं ब्लॉक स्तर के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

About Author
Ayog Deepak

Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.

View All Articles
Check latest article from this author !
हसायन : स्वास्थ्य विभाग की टीम आने की खबर लगते ही झोलाछाप चिकित्सकों में मची खलबली,क्लीनिक और पैथोलॉजी बंद कर संचालक गायब
हसायन : लंगूर की मौत के बाद मचा हड़कंप वन विभाग की टीम के पहुचने पर वन कर्मियो और ग्रामीणों के बीच हुई तीखी कहासुनी, गर्भाधान के दौरान रस्सी से गला घुट जाने के कारण नर लंगूर की मौत होने का दावाग्रामीणों ने शव को जमीन में दफनाया वन विभाग ने शव निकलवाकर कब्जे में लिया
हसायन : सीएचसी पर स्वास्थ्य विभाग की सर्जन टीम ने किए सत्ताइस महिलाओं के नसबंदी ऑपरेशन, स्वास्थ्य परीक्षण में तीन महिलाएं गर्भवती होने पर नसबंदी के लिए नहीं पाई गईं पात्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page