Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 16 नवंबर। विधानसभा चुनाव से पहले पुलिस विभाग में तबादलों का दौर शुरू हो गया है। अलीगढ़ परिक्षेत्र के डीआईजी प्रभाकर चौधरी ने हाथरस में निर्धारित कार्यकाल पूरा कर चुके 18 पुलिस निरीक्षकों का तबादला दूसरे जनपदों में कर दिया है। जारी आदेश के अनुसार सात निरीक्षकों को अलीगढ़, आठ को एटा और तीन को कासगंज भेजा गया है। अलीगढ़ स्थानांतरित किए गए निरीक्षकों में विपिन चौधरी, मणिकान्त शर्मा, सुभाष यादव, रफी परवेज, सुनीता मिश्रा, श्याम सिंह गौतम और ललित कुमार त्यागी शामिल हैं।

इसी प्रकार एटा भेजे गए निरीक्षकों में सतेंद्र सिंह राघव, आशीष कुमार सिंह, गिरीश चंद्र गौतम, संजीव कुमार त्यागी, ज्ञानेंद्र कुमार, तालिब हुसैन, विजय कुमार और मनीष चिकारा के नाम शामिल हैं। वहीं कासगंज स्थानांतरित किए गए तीन निरीक्षकों में नरेश सिंह, मनोज कुमार और शिव कुमार शर्मा शामिल हैं। बताया गया है कि ये सभी निरीक्षक लंबे समय से हाथरस जनपद में तैनात थे और निर्धारित कार्यकाल पूरा कर चुके थे। अब इन्हें परिक्षेत्र के अन्य जनपदों में नई तैनाती दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page