Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 16 नवंबर। दहेज की अतिरिक्त मांग को लेकर विवाहिता को प्रताड़ित करने और मारपीट कर रास्ते में छोड़ने के मामले में महिला थाना पुलिस ने पति समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पीड़िता का आरोप है कि ससुरालीजन मकान बनाने के लिए पांच लाख रुपये की मांग कर रहे थे। मांग पूरी नहीं होने पर उसके साथ मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़िता पूजा पुत्री स्वर्गीय महेशचंद, पत्नी सौरभ कुमार, हाल निवासी गढ़ी तमन्ना, न्यू कॉलोनी, थाना हाथरस गेट ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसका विवाह 26 नवंबर 2025 को कासगंज रोड, सिकंदराराऊ के गांव रामपुर चटोर निवासी सौरभ कुमार पुत्र शुशपाल के साथ हिंदू रीति-रिवाज से हुआ था। पीड़िता के अनुसार, उसकी मां ने शादी में करीब 10 लाख रुपये खर्च किए थे। इसमें बुलेट मोटरसाइकिल, डबल बेड, सोफा, अलमारी, टीवी, फ्रिज, वाशिंग मशीन, सोने की चेन, चार अंगूठियां और अन्य घरेलू सामान दिया गया था।

आरोप है कि विदाई के बाद पति सौरभ, ससुर, सास, देवर और ननदोई मकान बनाने के लिए अतिरिक्त दहेज में पांच लाख रुपये की मांग करने लगे। मांग पूरी नहीं होने पर उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी गई। पूजा ने आरोप लगाया कि 7 जुलाई को दोपहर करीब 12 बजे ससुरालीजन उसे चार पहिया वाहन में बैठाकर तालाब चौराहे पर छोड़ने लगे। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई। इस दौरान राहगीरों ने हस्तक्षेप कर उसे बचाया। आरोप है कि ससुरालीजन जाते समय धमकी देकर गए कि बिना दहेज के वापस आने पर उसे जान से मार दिया जाएगा। महिला थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर पति समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page