Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

smart

हाथरस 16 नवंबर। हाथरस जंक्शन रेलवे स्टेशन से दिल्ली और कानपुर की ओर यात्रा करने वाले दैनिक यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। कानपुर सेंट्रल–आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 14153/14154) का हाथरस जंक्शन पर 19 नवंबर से नियमित ठहराव शुरू होने जा रहा है। इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में सोमवार को उद्घाटन विशेष ट्रेन (04195) के हाथरस जंक्शन पहुंचने पर स्टेशन परिसर में भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर मानसिक मंदबुद्धि दिव्यांग सशक्तिकरण सेवा संस्था के पदाधिकारियों ने फूलों से सजे इंजन के साथ पहुंचे लोको पायलटों और रेलवे स्टाफ का माला एवं पटका पहनाकर स्वागत किया। संस्था की ओर से लोको पायलटों को राधा-कृष्ण का प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित भी किया गया।

संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि हाथरस से दिल्ली और कानपुर जाने वाले यात्रियों के साथ ही दिव्यांगजनों की सुविधा को देखते हुए लंबे समय से इस ट्रेन के ठहराव की मांग की जा रही थी। रेल मंत्रालय द्वारा जनहित की इस मांग को स्वीकार किए जाने से क्षेत्रवासियों और यात्रियों में खुशी है। स्वागत कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष योगेश कुमार यादव, हाथरस जंक्शन के स्टेशन अधीक्षक, जीआरपी एवं आरपीएफ के अधिकारी और जवान मौजूद रहे। इसके अलावा बृजेश पाठक, रामगोपाल दीक्षित, देवेश दीक्षित और मीडिया प्रभारी पी.एन. शर्मा सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page