Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 16 नवंबर। आगामी त्योहारों के दृष्टिगत आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश के आदेश तथा जिलाधिकारी हाथरस के पर्यवेक्षण में जनपद में विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत आबकारी टीम ने सहपऊ, मानिकपुर, कंचन नगला, नगला सिस्ता सहित विभिन्न क्षेत्रों में देशी और कंपोजिट शराब की दुकानों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आबकारी टीम ने दुकानों एवं कैंटीन में साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण के संबंध में सहपऊ क्षेत्र की दुकानों की सघन चेकिंग भी की गई। इस कार्रवाई के दौरान आबकारी निरीक्षक सादाबाद अपनी आबकारी टीम के साथ मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page