Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

हाथरस (मुरसान) 16 नवंबर। क्षेत्र के गांव करील में प्लॉट पर कब्जे के विवाद में मारपीट और तोड़फोड़ के आरोप में पुलिस ने दो नामजद और अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। गांव करील निवासी सरिता देवी पत्नी प्रवीण कुमार का कहना है कि वह करीब एक साल से परिवार के साथ प्लॉट में रह रही हैं। उनका आरोप है कि गांव के भैरव पुत्र चंद्रवीर सिंह और उसकी मां राधा देवी आए दिन उनके परिवार से गाली-गलौज और मारपीट करते हैं। सरिता देवी के अनुसार, 21 अक्तूबर की रात करीब 10 बजे भैरव, राधा देवी और उनके साथ आए लोग प्लॉट की दीवार तोड़कर अंदर घुसे। उन्होंने प्लॉट में रखी खल की चार बोरियां और बाजरे के 10 कट्टे क्षतिग्रस्त कर दिए। सरिता देवी का आरोप है कि आरोपी प्लॉट पर जबरन कब्जा करना चाहते हैं। विरोध करने पर वे परिवार को गाली-गलौज और मारपीट की धमकी देते हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि राधा देवी उनके पति पर छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कराने की धमकी देती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page