Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 16 नवंबर। जनपद अमरोहा में 19 से 21 नवंबर तक आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय सीनियर महिला कबड्डी प्रतियोगिता के लिए सोमवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम, हाथरस में जिला स्तरीय चयन एवं ट्रायल का आयोजन किया गया। ट्रायल उपक्रीड़ा अधिकारी काशी नरेश यादव की देखरेख में संपन्न हुआ। इसमें जनपद की महिला कबड्डी खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। जिला स्तरीय चयन ट्रायल के आधार पर कविता, सुमन, करीमा, दिव्या अग्निहोत्री, सपना, रिया, वंदना, वर्षा, कामिनी और संध्या का चयन किया गया है, जबकि खुशी को आरक्षित खिलाड़ी के रूप में रखा गया है।

चयनित खिलाड़ी 17 नवंबर को अहिल्याबाई होल्कर स्पोर्ट्स स्टेडियम, अलीगढ़ में आयोजित होने वाले मंडलीय चयन एवं ट्रायल में प्रतिभाग करेंगी। यहां से चयनित खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का अवसर प्राप्त करेंगी। इस अवसर पर हॉकी के पूर्व खिलाड़ी पदम लाल शर्मा एवं विनोद शर्मा भी उपस्थित रहे। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और उनके उज्ज्वल खेल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page