हाथरस 16 नवंबर। जिला कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं सेवा दल के पूर्व जिला चीफ पंडित ऋषि कुमार कौशिक के आकस्मिक निधन की सूचना मिलते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विवेक उपाध्याय एवं जिला प्रवक्ता डॉ. मुकेश चंद्रा तमाम कांग्रेसजनों के साथ उनके आवास पर पहुंचे और शोक संवेदना व्यक्त की। इस दौरान कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने पंडित ऋषि कुमार कौशिक के पार्थिव शरीर पर कांग्रेस का तिरंगा झंडा ओढ़ाकर तथा पुष्पमालाएं अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। सभी ने उनके निधन को कांग्रेस संगठन के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए उनके योगदान को याद किया और शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की।
इस अवसर पर श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में शशांक पचौरी एडवोकेट, हेमंत सेंगर, अशोक गुप्ता, अवधेश बख्शी, संजीव आंधीवाल, कपिल सिंह, चंद्रगुप्त विक्रमादित्य, अजीत गोस्वामी, शरद उपाध्याय, नंदा, अविनाश चंद्र पचौरी, श्रीमती कृष्णा गुप्ता, सलमा बेगम सहित अनेक कांग्रेसजन मौजूद रहे।










