Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 14 नवंबर। मोहल्ला ऊंटगाड़ी में पति के लिए दवा लेने जा रही महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता ने चार लोगों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई और मेडिकल परीक्षण कराने की मांग की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मोहल्ला ऊंटगाड़ी निवासी जमुना पत्नी चंद्रपाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 12 नवंबर की रात वह अपने पति के लिए दवा लेने जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में घात लगाए बैठे राजेश उर्फ लालू, मनोज पुत्रगण घनश्याम, बाबू पुत्र जुगला और बंटू पुत्र लोकपाल ने उसे रोक लिया। आरोप है कि गवाही देने की बात को लेकर चारों ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की।

पीड़िता के अनुसार, शोर सुनकर राहगीर और अशोक मौके पर पहुंच गए। इस पर आरोपी उसे धक्का देकर जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से चले गए। मामले में पुलिस ने अभियोग पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page