Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 14 नवंबर। कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव नगला खुशाली में पुरानी कहासुनी को लेकर एक व्यक्ति के साथ गाली-गलौज और मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने गांव के ही चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। गांव निवासी चंद्रपाल पुत्र मनीराम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव के ही लाल सिंह, छोटेलाल, अभिषेक और सचिन ने पुरानी कहासुनी को लेकर उनके साथ गाली-गलौज की। जब उन्होंने गाली देने का कारण पूछा तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट कर दी। आरोप है कि मारपीट करने के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से चले गए। पीड़ित के अनुसार घटना गांव की आबादी वाले क्षेत्र में हुई। शिकायत मिलने के बाद हाथरस जंक्शन पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page