Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 15 नवंबर। जिला कांग्रेस कमेटी हाथरस के अध्यक्ष पं. विवेक उपाध्याय अपने पद पर बने रहेंगे। शुक्रवार को लखनऊ में आयोजित कांग्रेस की कार्यशाला में पार्टी नेतृत्व ने उत्तर प्रदेश के सभी जिलाध्यक्षों को यथावत रखने का निर्णय लिया। इस घोषणा के साथ ही हाथरस में जिलाध्यक्ष बदलने की चर्चाओं और अटकलों पर विराम लग गया है। इस संबंध में जिलाध्यक्ष विवेक उपाध्याय ने बताया कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने कार्यशाला के दौरान यह फैसला सुनाया है। उन्होंने कहा कि नेतृत्व ने एक बार फिर उन पर भरोसा जताते हुए जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। इसके लिए उन्होंने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया और कहा कि वह नेतृत्व के भरोसे पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। विवेक उपाध्याय ने कहा कि वरिष्ठ नेताओं और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर संगठन को और अधिक मजबूत बनाया जाएगा। साथ ही जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हुए जनता की समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष जारी रखा जाएगा।

जिलाध्यक्ष बदलने की अटकलों पर लगा विराम

गौरतलब है कि पिछले दिनों कांग्रेस के पर्यवेक्षक हाथरस पहुंचे थे। इस दौरान संगठन की गतिविधियों और मजबूती को लेकर पार्टी स्तर पर अभियान भी चलाया गया था। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए जिले में जिलाध्यक्ष बदले जाने की चर्चाएं तेज थीं। हालांकि, लखनऊ में हुई कार्यशाला में प्रदेश के सभी जिलाध्यक्षों को यथावत रखने के फैसले के बाद इन चर्चाओं पर फिलहाल विराम लग गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page