
हाथरस 14 नवंबर। समाज कल्याण एवं शांति संगठन (स्वापो) संस्था की हाथरस शाखा द्वारा आयोजित दिवाली फैमिली मीट आगरा रोड स्थित एक निजी होटल में हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ संपन्न हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्री गणेश की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर किया गया। इसके बाद संस्था के सदस्यों और उनके परिवारजनों ने विभिन्न सांस्कृतिक एवं मनोरंजक प्रस्तुतियां देकर समारोह में चार चांद लगा दिए। सभी सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए कार्यक्रम को यादगार बनाया। समारोह के अंतिम चरण में ठाकुर जी के मनमोहक भजनों की प्रस्तुति हुई, जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया। इसके बाद सभी सदस्यों एवं उनके परिवारजनों ने साथ बैठकर सहभोज किया और दीपावली की खुशियां साझा कीं। आयोजन का मुख्य उद्देश्य संस्था के सदस्यों एवं उनके परिवारों के बीच आपसी प्रेम, सौहार्द, आत्मीयता और पारिवारिक संबंधों को मजबूत करना रहा। इस अवसर पर संस्था के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष कपिल अग्रवाल, जिला अध्यक्ष सुनील बर्मन, नगर अध्यक्ष दिनेश सरदाना, कोषाध्यक्ष विष्णु मोहन वार्ष्णेय, जिला महामंत्री उत्कर्ष शर्मा, नगर महामंत्री लव तायल, संरक्षक श्रीकृष्ण अरोरा, गोविंद प्रसाद अग्रवाल, प्रेमप्रकाश शर्मा पागल गुरु, अशोक अग्रवाल गोराईवाले, सुभाष गर्ग सिलिकेट वाले, सूरत शाखा के अध्यक्ष सुभाष गर्ग साड़ी वाले, केशव देव अरोरा, राकेश बंसल, कपिल अग्रवाल चूना वाले, विनोद मित्तल, सौरभ वर्मा, भागवत स्वरूप गर्ग, मुकेश सिंघल, रवि वार्ष्णेय, मोहित गर्ग, मनमोहन शर्मा, दीपक गुप्ता, संजय अग्रवाल, अयोग दीपक, महादेव शरण अटल, विनीत चौरसिया, पंकज अग्रवाल, नितिन वार्ष्णेय, मनीष अग्रवाल, दीपक अग्रवाल और रघुनंदन अरोरा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।











