Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 14 नवंबर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने 13 नवंबर को दोपहर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदराराऊ का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सभी कर्मचारी उपस्थित मिले। आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के अंतर्गत ओपीडी में आए सभी 337 मरीजों का आभा आधारित पंजीकरण किया जा चुका था। प्रसूति वार्ड में दो प्रसूताएं भर्ती मिलीं, जिनसे चिकित्सालय में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं के संबंध में फीडबैक लिया गया। दोनों प्रसूताओं ने सेवाओं को लेकर संतोष व्यक्त किया। निरीक्षण में यह भी पाया गया कि किसी मरीज को बाहर से दवाएं खरीदने के लिए नहीं कहा गया था। हालांकि, ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजमेंट यूनिट के कुछ स्थानों और फार्मेसी में गंदगी मिली, जिस पर सीएमओ ने तत्काल सफाई कराने के निर्देश दिए। उन्होंने चिकित्सा अधीक्षक को निर्देशित किया कि वे प्रतिदिन कम से कम दो बार चिकित्सालय का भ्रमण कर साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करें। इसके अलावा चिकित्सालय में स्थापित वाटर कूलर एक सप्ताह से खराब पाया गया, जिसे तत्काल ठीक कराने के निर्देश दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page