Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 14 नवंबर। बीएलएस इंटरनेशनल स्कूल, हाथरस में बाल दिवस बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शिक्षकों एवं सेक्शन हेड्स द्वारा विद्यार्थियों के लिए विभिन्न मनोरंजक और रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रेरणादायक फिल्म प्रदर्शन, नृत्य-संगीत, खेलकूद, रोचक गेम स्टेशन और कई हैंड्स-ऑन गतिविधियां आकर्षण का केंद्र रहीं। विद्यार्थियों को अपनी पसंद के गेम स्टेशन चुनकर स्वतंत्र रूप से खेलने और आनंद लेने का अवसर मिला। रंग-बिरंगे गुब्बारों और आकर्षक सजावट से विद्यालय परिसर उत्सवमय नजर आया। विभिन्न नवीन एवं रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को मनोरंजन के साथ सीखने का अवसर भी मिला। विद्यार्थियों ने सभी गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया और बाल दिवस का भरपूर आनंद उठाया। दिन के अंत में बच्चों के लिए एक मीठे सरप्राइज की व्यवस्था की गई, जिसने उत्सव की खुशियों को और बढ़ा दिया तथा बच्चों के चेहरों पर मुस्कान बिखेर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page