Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 14 नवंबर। आगरा रोड स्थित आवास विकास कॉलोनी में श्रीमद्भागवत कथा के आयोजन के तहत कलश यात्रा का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय ने विधिवत पूजा-अर्चना, फीता काटकर एवं आरती उतारकर किया। इस अवसर पर कथा के आयोजक अनिल गुप्ता ने रामेश्वर उपाध्याय का फूल-माला पहनाकर एवं पीतांबर ओढ़ाकर स्वागत और सम्मान किया। इस दौरान रामेश्वर उपाध्याय ने उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि श्रीमद्भागवत कथा के श्रवण और उसमें बताए गए आदर्शों का अनुसरण करने से जीवन के कष्ट दूर होते हैं। हम सभी को धार्मिक और सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। धार्मिक आयोजनों से परिवार और समाज में सुख-शांति एवं सकारात्मक वातावरण बना रहता है।

उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत में कर्मों के महत्व को बताया गया है। मनुष्य को अपने जीवन में अच्छे कर्म करने चाहिए और हमेशा सत्य एवं धर्म के मार्ग पर चलना चाहिए। अधर्म का रास्ता अंततः विनाश की ओर ले जाता है, जबकि धर्म और सत्य के मार्ग पर चलने वाले व्यक्ति का सदैव सम्मान होता है। इसलिए हम सभी को अपने जीवन में अच्छे विचारों और सद्कर्मों को अपनाना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page