Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 14 नवंबर। जनपद के लोगों को आधार संबंधी सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बागला संयुक्त जिला चिकित्सालय में 16 से 18 नवंबर तक तीन दिवसीय विशेष आधार नामांकन एवं अपडेट शिविर का आयोजन किया जाएगा। भारतीय डाक विभाग, अलीगढ़ मंडल के सहयोग से आयोजित यह शिविर प्रतिदिन सुबह 11 बजे से संचालित होगा। मुख्य विकास अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि शिविर में नागरिकों के नए आधार कार्ड का नामांकन किया जाएगा। इसके साथ ही पूर्व में बने आधार कार्ड में नाम, पता, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर, ई-मेल और बायोमेट्रिक सहित अन्य आवश्यक संशोधन एवं अपडेट कराने की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। मुख्य विकास अधिकारी ने जनपदवासियों से अपील की है कि जिन लोगों को नया आधार कार्ड बनवाना है अथवा अपने पुराने आधार कार्ड में किसी प्रकार का संशोधन या अपडेट कराना है, वे निर्धारित तिथियों में बंगला संयुक्त जिला चिकित्सालय पहुंचकर इस विशेष शिविर का लाभ उठाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page