Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 13 नवंबर। सदर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में गुरुवार देर शाम 35 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजन उसे अचेत अवस्था में उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक के गले पर चोट के निशान मिलने से उसकी मौत को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। हालांकि, परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव अपने साथ ले गए। जानकारी के अनुसार, सदर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी 35 वर्षीय युवक को गुरुवार देर शाम परिजन अचेत अवस्था में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि युवक के गले पर चोट के निशान मौजूद थे।

गले पर चोट के निशान होने के कारण युवक की मौत की परिस्थितियां संदिग्ध बनी हुई हैं। हालांकि, ये निशान किन परिस्थितियों में आए और युवक की मौत कैसे हुई, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। परिजनों की ओर से भी इस संबंध में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई। बताया गया है कि परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव को अपने साथ ले गए। ऐसे में मौत के वास्तविक कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। अस्पताल प्रशासन की ओर से घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page