Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

हाथरस (मुरसान) 11 नवंबर। क्षेत्र के विशुनदास गांव में खेत से पशुओं के लिए चारा लेकर लौट रहे दंपती पर लाठी-डंडों और लोहे की सरिया से हमला करने का आरोप लगाया है। महिला ने गांव के चार लोगों के खिलाफ शिकायत दी है। उन्होंने कहा कि आरोपियों के डर से छह दिन बाद छिपकर थाने पहुंचीं है। विशुनदास गांव की गीता देवी पत्नी पुष्कर सिंह का कहना है कि 5 नवंबर की शाम वह पति के साथ खेत से चारा लेकर घर लौट रही थीं। रास्ते में गांव का एक व्यक्ति लोहे की सरिया लेकर पीछे से आया और गाली-गलौज करने लगा।

गीता देवी ने विरोध करते हुए डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। आरोप है कि पुलिस के पहुंचने से तीन लोग और लाठी-डंडे और सरिया लेकर वहां पहुंच गए। चारों ने दंपती को घेरकर हमला किया। हमले में गीता देवी का सिर फट गया और पुष्कर सिंह भी घायल हो गए। आरोप है कि हमलावर जान से मारने की धमकी देकर चले गए। गीता देवी ने आरोपियों से जान का खतरा बताते हुए सुरक्षा मांगी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page