Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 11 नवंबर। थाना क्षेत्र के गांव अल्हैपुर में पटाखे चलाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के घरों पर जमकर ईंट-पत्थर बरसाए। पथराव की घटना से गांव में अफरा-तफरी मच गई। हालात ऐसे हो गए कि लोग अपनी जान बचाने के लिए घरों में दुबक गए। जानकारी के अनुसार गांव में पटाखे चलाने को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हुई थी। आरोप है कि इसके बाद दूसरे पक्ष के आधा दर्जन से अधिक लोगों ने एकजुट होकर विरोधी पक्ष के घरों को निशाना बनाया और ईंट-पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। अचानक हुए पथराव से गांव में दहशत फैल गई। घटना के बाद गलियों और घरों के आसपास ईंट-पत्थर बिखरे पड़े दिखाई दिए।

इस घटना में एक पक्ष का युवक हाथ में चोट लगने से घायल हो गया, जबकि एक महिला के भी घायल होने की जानकारी सामने आई है। दोनों घायलों को उपचार के लिए भेजा गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page