
हाथरस 12 नवंबर। भारतीय जनता पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर चार वरिष्ठ नेताओं को अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों की जिम्मेदारी सौंपी है। मिली जानकारी के अनुसार, हरिशंकर उर्फ भूरा पहलवान को अतरौली विधानसभा क्षेत्र का प्रभारी बनाया गया है। वहीं कप्तान सिंह ठेनुआं को खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र और रूपेश उपाध्याय को भी अतरौली विधानसभा क्षेत्र की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा शैलेंद्र गौड़ को पटियाली विधानसभा क्षेत्र का प्रभारी नियुक्त किया गया है। जिम्मेदारी मिलने के बाद सोशल मीडिया पर चारों नेताओं को बधाई और शुभकामनाएं देने का सिलसिला जारी है। भाजपा की ओर से आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर संगठनात्मक स्तर पर की जा रही तैयारियों के बीच इन नियुक्तियों को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।









