
हाथरस 12 नवंबर। कोषागार से पेंशन प्राप्त कर रहे पेंशनर्स की सुविधा के लिए 13 नवंबर 2026 को कोषागार हाथरस में विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर में पेंशनर्स के डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र जमा किए जाएंगे। शिविर का आयोजन सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। वरिष्ठ कोषाधिकारी, हाथरस ने बताया कि मुख्य सचिव, उत्तर प्रदेश शासन, लखनऊ के पत्र संख्या 384/पीएसएम-एस/2026 दिनांक 14 अक्टूबर 2026 तथा जिलाधिकारी के आदेश संख्या 1252/कोष/डीएलसी दिनांक 29 अक्टूबर 2020 में दिए गए निर्देशों के अनुपालन में यह विशेष शिविर आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने जनपद हाथरस के कोषागार से पेंशन प्राप्त कर रहे सभी पेंशनर्स से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि और समय पर कोषागार पहुंचकर अपना डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र जमा कराएं, ताकि पेंशन संबंधी प्रक्रिया सुचारू रूप से पूरी हो सके।









