Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

हाथरस (मुरसान) 07 नवंबर। सादाबाद मार्ग पर बेरीसला के निकट शुक्रवार देर शाम को दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार दो युवक घायल हो गए। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुरसान में भर्ती कराया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर दोनों को हाथरस जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायल मोनू और सागर निवासी गांव कांडली, इगलास अलीगढ़ ने बताया कि वे सादाबाद की ओर से मुरसान होते हुए अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही बाइक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page