Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

हाथरस (मुरसान) 07 नवंबर। क्षेत्र के गांव विशुनदास में जमीन पर करब रखने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। आरोप है कि विरोध करने पर एक पक्ष के लोगों ने घर में घुसकर लाठी-डंडों से मारपीट की और ईंट-पत्थर फेंके। मारपीट में एक व्यक्ति और उसके छोटे भाई की पत्नी घायल हो गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर महिला समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गांव विशुनदास निवासी जगमोहन सिंह सेना से सेवानिवृत्त हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि पांच नवंबर की शाम करीब छह बजे गांव के ही पुष्कर सिंह और सुनील सिंह उनके जमीन के हिस्से में अपने खेत की करब रख रहे थे। विरोध करने पर आरोपी रंजिश मानने लगे। आरोप है कि शाम को जब वह घर के अंदर काम कर रहे थे, तभी पुष्कर, सुनील, चंद्रमोहन और सोन देवी लाठी-डंडे लेकर उनके घर में घुस आए। आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए उनके साथ मारपीट की। बीच-बचाव करने पहुंची उनके छोटे भाई की पत्नी संगीता को भी पीट दिया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह उन्हें बचाया। पीड़ित ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। आरोप है कि छह नवंबर की सुबह भी आरोपी घर पहुंचकर गाली-गलौज करते हुए गांव से भगाने और जान से मारने की धमकी देकर चले गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page