
हाथरस 07 नवंबर। बागला कॉलेज रोड स्थित अन्न क्षेत्र गांधी पार्क में आज 1 बजे परमार्थ सेवा समिति रजिस्टर्ड, अन्न क्षेत्र गांधी पार्क हाथरस द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी सेवा एवं दीपावली उपहार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अपर पुलिस अधीक्षक श्री रामानंद कुशवाह एवं हाथरस नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष श्रीमती श्वेता चौधरी रहीं। कार्यक्रम के दौरान असहाय एवं जरूरतमंद महिलाओं को सम्मान और सहयोग प्रदान करने के उद्देश्य से प्रत्येक पेंशन लाभार्थी को 700 रुपये नगद, एक शॉल, साड़ी, छाता, बाल्टी, मग्गा एवं मिठाई वितरित की गई। इसके साथ ही अन्न क्षेत्र के कर्मचारियों एवं स्टाफ को भी दीपावली उपहार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पंडित शीलेंद्र कुमार शर्मा ने की, जबकि संचालन दिनेश सरदाना ने किया। कार्यक्रम के मुख्य सहयोगियों में समाजसेवी तजवंत कालरा, समिति के कोषाध्यक्ष रमेश चंद गुप्ता, विकास अग्रवाल एवं मनोज कुमार अग्रवाल का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर मदन मोहन गौड़, संजीव आंधीवाल, महिपाल सिंह, राजीव कुमार कौशिक एडवोकेट, राजकुमार अग्रवाल हुंडी वाले, पुरुषोत्तम दास खंडेलवाल, शीलेंद्र कुमार शर्मा, रमेश चंद गुप्ता, श्री भगवान अग्रवाल हींग वाले, विकास चंद अग्रवाल सूत वाले, मनोज कुमार अग्रवाल, दिनेश सरदाना, बालकिशन, रामजी लाल, रामलाल यादव सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। समिति द्वारा आयोजित इस सेवा कार्यक्रम का उद्देश्य जरूरतमंद महिलाओं के जीवन में खुशियां लाना और उन्हें सम्मान एवं सहयोग प्रदान करना रहा।








