Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 07 नवंबर। जिला सूचना विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार उप क्रीड़ा अधिकारी ने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रादेशीय सीनियर पुरुष फुटबॉल प्रतियोगिता के मंडल स्तरीय चयन एवं ट्रायल का आयोजन 13 नवंबर 2026 को दोपहर 2 बजे अहिल्याबाई होल्कर स्पोर्ट्स स्टेडियम, अलीगढ़ में किया जाएगा। इसके बाद मुख्य प्रतियोगिता 16 से 23 नवंबर 2026 तक जनपद देवीपाटन में आयोजित होगी। वहीं, राज्य स्तरीय सीनियर महिला कबड्डी प्रतियोगिता के लिए जिला स्तरीय चयन एवं ट्रायल 16 नवंबर 2026 को सुबह 11 बजे से स्पोर्ट्स स्टेडियम हाथरस में तथा मंडल स्तरीय चयन एवं ट्रायल 17 नवंबर 2026 को सुबह 11 बजे से अहिल्याबाई होल्कर स्पोर्ट्स स्टेडियम, अलीगढ़ में आयोजित किया जाएगा। महिला कबड्डी की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 19 से 21 नवंबर 2026 तक जनपद अमरोहा में होगी। उप क्रीड़ा अधिकारी ने प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने वाले सभी खिलाड़ियों को निर्देशित किया है कि वे चयन एवं ट्रायल के दौरान अपने सभी मूल प्रमाण-पत्र, आयु संबंधी प्रमाण-पत्र तथा आधार कार्ड अनिवार्य रूप से साथ लेकर आएं। आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध न होने की स्थिति में खिलाड़ियों को चयन एवं ट्रायल में प्रतिभाग करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page