Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 07 नवंबर। दीपावली के त्योहार को देखते हुए शहर के बागला कॉलेज मैदान में तीन दिवसीय पटाखा बाजार सज चुका है । प्रशासन की अनुमति के बाद 7, 8 और 9 नवंबर को यहां पटाखा बाजार लगाया गया है । आज सुबह से ही पटाखा बाजार में खरीदारों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है और लोगों ने अपनी पसंद के पटाखे खरीदे। बाजार में करीब 50 दुकानें हैं। सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए मैदान में दुकानों के बीच पर्याप्त दूरी रखी गई है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में राहत एवं बचाव कार्य में परेशानी न हो। आग से बचाव के लिए अग्निशमन विभाग की ओर से विशेष शिविर भी लगाया गया है। पटाखा बाजार के तीनों दिन दमकल वाहन के साथ अग्निशमन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर मौजूद रहेंगे। इसके अलावा सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिसकर्मियों की भी तैनाती की जाएगी। प्रशासन और अग्निशमन विभाग की ओर से किए गए इन इंतजामों का उद्देश्य दीपावली के दौरान पटाखों की खरीदारी करने आने वाले लोगों को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराना है। 50 दुकानों के साथ सज रहा यह बाजार शहरवासियों के लिए पटाखों की खरीदारी का प्रमुख केंद्र बनेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page