
हाथरस 6 नवंबर। थाना चंदपा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को आगरा-अलीगढ़ हाईवे से गांव बुलगढ़ी की ओर जाने वाले पक्के रास्ते पर आगे स्थित एक दुकान के बरामदे से गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से आरोपियों के कब्जे से 6,010 रुपये नकद एवं ताश की गड्डी बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध में थाना चंदपा पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया है। मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।










